Follow Us:

‘केंद्र सरकार ने हिमाचल के दो रोपवे को दिखाई हरी झंडी’

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल में बनने वाले दो रोपवे को केन्द्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। हिमानी से चामुंडा रोपवे और पलचान रोहतांग को फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिल गई है। मंत्रिमंडल की बैठक में भी पर्यटन सचिव राम सुभग सिंह ने इस मामले को उठाया था। ये जानकारी कृषि मंत्री राम लाल मार्कण्डेय ने दी है।

पलचान-रोहतांग रोपवे 9 किलोमीटर लंबा है जिस पर करीब 450 करोड़ रुपये का खर्च किया जाएगा। जबकि  हिमानी चामुंडा रोपवे 6 किमी लंबा है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 280 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रोपवे बनने के बाद हिमानी चामुंडा  पहुंचने में 18 मिनट का समय लगेगा।

1990 और 1992 में रही शांता सरकार की ओर से प्रस्तावित रोप-वे भी अभी तक नहीं बन पाए। इसके बाद वीरभद्र और धूमल सरकारों ने भी दर्जनों प्रस्ताव रखे, जो तकनीकी और बजट के अभाव में फंसे पडे़ हैं।