Follow Us:

चंबा : बांध में कूदा युवक, सर्च अभियान जारी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

चंबा भरमौर मार्ग पर बग्गा के पास एक युवक बांध में छलांग लगा दी है। युवक की पहचान दीपो राम, निवास, तैयारी गांव के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक ये युवक पेशे से मिस्त्री है। शाम को छुट्टी करने के बाद बिना बताए बग्गा बांध की ओर निकल गया और रात के सन्नाटे में उसने छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस और अग्निशमन विभाग ने मिलकर सर्च अभियान चलाया, लेकिन उन्हें किसी भी प्रकार की सफलता हाथ नहीं लगी है। बांध का पानी भी कम किया गया है। गांव के लोगों ने पुलिस के साथ मिल दीपो राम को ढूंढ़ने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी कामयाबी हाथ नहीं लगी। फिलहाल सर्च अभियान जारी है।