Follow Us:

#Breaking: अंनतनाग में आंतकियों से मुठभेड़ में ऊना का जवान शहीद

रविंदर, ऊना |

जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हिमाचल का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान कुमार जसवाल जिला ऊना के बंगाणा के सरोह गांव के रहने वाले थे। वह 6 साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे।

दो दिन पहले ही शहीद अनिल का जन्मदिन था। आतंकियों के खिलाफ एक ऑपरेशन में अनिल भी शामिल था। इस दौरान वह बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। मंगलवार सुबह उन्होंने जम्मू कश्मीर के सेना अस्‍पताल में दम तोड़ दिया।

अनिल जैक रायफल का सिपाही था। अनिल शादीशुदा थे और जनवरी महीने में उनके घर बेटे का जन्म हुआ था। शहीद अनिल कुमार छह साल पहले ही फौज में भर्ती हुए थे। बताया जा रहा है शहीद अनिल कुमार 2 सप्ताह पहले ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटे थे। उनकी शहादत के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। अनिल की दो साल पहले ही शादी हुई थी और उसका पांच माह का बच्चा है।

बता दें कि सोमवार को दक्षिण कश्मीर के बडूरा (अनंतनाग) में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच करीब 12 घंटे चली मुठभेड़ में एक विदेशी आतंकी मारा गया। इस दौरान एक मेजर समेत दो फौजी जवान शहीद हुए हैं। अनिल इस आतंकी हमले में घायल हो गए थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स और राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह की टुकड़ियों ने आज अनंतनाग जिले के वाघमा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद घेराव कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।