Follow Us:

शिमला: ऐतिहासिक रिज मैदान पर रेड क्रॉस मेले की धूम, राज्यपाल ने हाथों में उठाई बंदूक

पी. चंद, शिमला |

शिमला के एतिहासिक रिज मैदान पर  रेड क्रेरॉस मेले की धूम चल रही है. रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से  लगाए मेले में शिरकत कर रहे राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बंदूक उठाकर गुब्बारों  पर खूब  निशाने लगाए। राज्यपाल ने  पद्मदेव परिसर पर लगे स्टॉल का भी नरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने बंदूक से गुब्बारे फोड़े और बॉल से गिलास पर भी निशाने साधे।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा की रेड क्रॉस विश्व भर में गरीब , जरूरतमंद और मानव कल्याण के कार्य करता रहा है। आज भी इस कार्य को बखूबी अंजाम दे रहा है। शिमला में प्रदर्शनी के माध्यम से जरुरतमंदों को रोजगार से जोड़ने का कार्य भी सराहनीय है।