Follow Us:

कांगड़ा यूथ क्लब के सदस्यों ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल और जूस

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कांगड़ा यूथ क्लब के सदस्यों ने शनिवार को सिविल हॉस्पिटल कांगड़ा में मरीजों को फल और जूस बांटे। इस अवसर पर नगर परिषद कांगड़ा के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने भी शिरकत की और युवाओं का इस नेक कार्य को करने के लिए हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कांगड़ा के युवाओं का नेक कार्यों में रूचि लेना दर्शा रहा है कि कांगड़ा का युवा वर्ग समाज के प्रति कितना संवेनशील है।

उन्होंने कहा कि पहले ही कांगड़ा के युवा रक्तदान में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं और अब हस्पतालों में जाकर मरीजों की सेवा और फल वितरण करके उन्होंने एक अच्छी पहल की शुरुआत की है। कांगड़ा युथ क्लब के सदस्यों आयुष शर्मा, रूबल गुप्ता, गौरव कथूरिया, साहिल सहगल, संयम सहगल, कमल, नंदन शर्मा, शुभम, अनीश, रजत धीमान, पियूष, अमन अग्रवाल ने कहा कि जल्द ही मेडिकल कालेज टांडा के बाहर लंगर की व्यवस्था भी शुरू की जायेगी, उससे पहले बुधवार को कांगड़ा के सिविल अस्पताल में मरीज़ों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी। जिससे मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को सुविधा उपलब्ध हो सके।

इस अवसर पर मौजूद सिविल हस्पताल कांगड़ा के एसएमओ डॉ अंकुश कपूर ने कहा कि युवाओं का यह प्रयास सराहनीय है। समाज के अन्य वर्गों को भी ऐसे कार्यों में भाग लेने के लिए आगे आना चाहिए।