Follow Us:

मुख्यमंत्री विदेशी दौरे पर रवाना, अब निवेश लाने के लिए दुबई की दौड़

पी. चंद |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विदेशी दौरे पर  दुबई निकल गए हैं। सरकार की अफसरशाही भी अवकाश पर चली गई है।  26 जून तक सीएम का दुबई में रहने का कार्यक्रम है। जहां पर निवेशकों के साथ हिमाचल में निवेश को लेकर चर्चा की जाएगी। इससे पहले जर्मनी और नीदरलैंड्स की यात्रा की गई थी।

टीम के दुबई से वापस आने पर मुंबई में 27 से 29 जून तक रोड शो होगा और इसके बाद मुख्यमंत्री वापस शिमला लौटेंगे। ये भी बताया जा रहा है कि तबादलों की डोर मुख्यमंत्री मंत्रियों के हाथों सौंप गए हैं।