Follow Us:

हिमाचल में इस दिन से करवट लेगा मौसम, भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 24 और 25 जून को बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।  इसके बाद 28 और 29 जून को राज्य में मौसम फिर साफ रहेगा और लोगों को गर्मी सताएगी। प्रदेश में इन दिनों सेब का आकार बढ़ाने के लिए बारिश को अच्छा माना जाता है।

इस दौरान जितनी ज्यादा बारिश होगी, सेब का आकार तेजी से बढे़गा। दूसरी ओर अगर ओलावृष्टि होती है तो इससे सेब की फसल को नुकसान होने का अंदेशा बना रहता है। राजधानी शिमला में आज दोपहर बाद आसमान पर बादल छाए रहे और हल्की बारिश भी हुई। रविवार को शिमला के माल रोड और रिज मैदान पर पर्यटकों से खूब रौनक बनी रही।  

प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

शिमला 16.7, सुंदरनगर 20.3, भूंतर 17.0, कल्पा 10.0, धर्मशाला 17.4, ऊना 24.4, नाहन 20.0, सोलन 19.2, मनाली 13.0, कांगड़ा 23.1, मंडी 25.2, बिलासपुर 23.4, हमीरपुर 23.0, चंबा 18.0, डलहौजी 16.7 और कुफरी में 12.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान  दर्ज किया गया।

शिमला 27.5, सुंदरनगर 37.2, भूंतर 36.0, कल्प 24.9, धर्मशाला 28.8, ऊना 41.7, नाहन 33.6, केलांग 18.8, पालमपुर 30.1, सोलन 33.2 और मनाली में 29.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।