Follow Us:

ब्रेकिंग: IG जैदी के बाद DSP की तबीयत बिगड़ी, IGMC में भर्ती

पी. चंद |

कोटखाई गुड़िया रेप मर्डर मामले में लॉकअप में हुई सूरज की हत्या मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे DSP मनोज जोशी की तबीयत बिगड़ गई है। इसी के चलते उन्हें आईजीएमसी में भर्ती करवा दिया गया है। इससे पहले कंडा जेल में आईजी जैदी की तबीयत बिगड़ी थी और उन्हें IGMC भर्ती करवाया गया था।

जानकारी के मुताबिक, मनोज को हर्निया की शिकायत है और वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। आईजीएमसी के एमएस डॉ रमेश ने इसकी पुष्टि की है और कहा कि मनोज जोशी को पेनफुल हर्निया की शिकायत है जिसका इलाज चल रहा है।

मनोज जोशी गुड़िया रेप मर्डर के दौरान डीएसपी ठियोग में तैनात थे। ऐसा भी सामने आया कि जब तक वह मामले की जांच कर रहे थे जांच सही दिशा में चल रही थी, लेकिन बाद में राजनीतिक दखल एवं एसआईटी ने मामले का रुख ही मोड़ दिया। गौरतलब है कि पुलिस कर्मियों के मामले की अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को जिला अदालत में होगी।