Follow Us:

हिमाचल को बेहतरीन सेवाओं के लिए एक और अवार्ड

पी. चंद, शिमला |

पहाड़ी प्रदेश को डिजिटल  इंडिया का एक ओर अवार्ड मिला है। प्रदेश को ये अवार्ड बेहतर पब्लिक सेवाओं के क्षेत्र में मिला है। आई टी विभाग का काम देख रहे आईएएस रोहन ठाकुर ने दिल्ली में ये अवार्ड लिया। ये अवार्ड हिमाचल को जिला प्रोजेक्ट में नागरिकों को बेहतरीन सेवाओं को देने के बदले में दिया गया है।

रोहन ठाकुर का कहना है कि डिजिटल इंडिया के तहत नागरिकों को जो 100 सेवाएं प्रदान करनी है उनमें से 60 सेवाओं को हिमाचल में सफल तरीके से दिया जा रहा है। बाकी बची 40 सेवाओं के विस्तार में भी युद्ध स्तर पर कार्य चला हुआ है। डिजीलॉकर और बैकएंड ऑटोमेशन के आधार पर  ये एकीकरण पुरस्कार दिया गया है।