Follow Us:

किशन कपूर ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा, राज्यपाल ने किया मंजूर

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने जाने के बाद खाद्य आपूर्ति मंत्री रहे किशन कपूर ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। कपूर ने इस्तीफा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेजा था, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने वीरवार को इसे राज्यपाल आचार्य देवव्रत को भेज दिया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया।

सांसद बनने के बाद वह विधायक पद से पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। अब कपूर के मंत्री पद से इस्तीफे को मंजूरी मिलने के बाद जयराम सरकार में आधिकारिक तौर पर मंत्री के दो पद खाली हो गए हैं।