Follow Us:

‘महिलाओं के साथ थाने में नहीं होता है सही व्यवहार’, महिला आयोग ने किया जागरुक

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश महिला आयोग ने शुक्रवार को शिमला में एक विशेष कार्याशाला का आयोजन किया। कार्याशाला में विशेष तौर पर पुलिस कर्मचारियों को महिलाओं की शिकायतों के निपटारे के बारे में जागरूक किया।

प्रदेश महिला आयोग डेज़ी ठाकुर ने पुलिस के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि अक्सर देख़ा जाता है कि महिलाओं के साथ थाने में सही व्यवहान नहीं किया जाता। अग़र वे पीड़ित हैं तो उससे सही व्हवहार होना चाहिए और इसके प्रति थाने के हिसाब सभी को लॉ की जानकारी भी होनी चाहिए ताकि महिलाएं खुद को वहां जाकर कम्फ़र्टेबल फील करें।

अध्यक्ष ने कहा कि ने बताया कि इस कार्यशाला में पुलिस कर्मचारियों को महिलाओं से सम्बंधित शिकायतों के उचित निपटारे ओर इस सम्बंध में घमबीरता पूर्ण ओर संवेदनशीलता से काम करने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। वहीं, इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीर ठाकुर सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों ने कार्यशाला में भाग लिया।