Follow Us:

हर बूथ पर 50 नए सदस्यों को भाजपा में शामिल करें कार्यकर्ता: धूमल

नवनीत बत्ता |

हमीरपुर के सुजानपुर के डोली बूथ पर संगठन पर्व सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल बतौर मुख्यमंत्री उपस्थित रहे और इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 नए सदस्यों को भाजपा में शामिल करवाएं।

इसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को दिन-रात मेहनत करने के लिए कहा। कार्यक्रम 6 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक चलेगा यह कार्यक्रम सुजानपुर के डोली बूथ पर किया जिसमें कई दशकों से कांग्रेस का वर्चस्व रहा था लेकिन इस बार लोकसभा के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से जीत मिली। इसीलिए सभी डोली बूथ के कार्यकर्ताओं और जनता का धन्यवाद किया और सभी कार्यकर्ताओं ने आश्वस्त किया।