Follow Us:

5G सपोर्ट के साथ हो सकता है पेश Apple का फोल्डेबल iPad

समाचार फर्स्ट डेस्क |

इस साल आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में Samsung और Huawei ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को पेश किया था। अब अमेरिकी टेक कंपनी Apple भी अपने पहले फोल्डेबल डिवाइस पर काम कर रहा है। Apple का यह फोल्डेबल डिवाइस iPad होगा जो कि 5G स्पोर्ट के साथ आ सकता है। इस बात की जानकारी लंदन स्तिथ ग्लोबल इंफोर्मेशन प्रोवाइडर IHS मार्केट के एनलिस्ट जेफ लिन के हवाले से मिली है। जेफ लिन के मुताबिक, इस तरह की डिवाइस पर कंपनी काम कर रही है और 2020 में इसे लॉन्च कर सकती है।

इस साल मई में iPhone निर्माता कंपनी ने अपने iPhone 5G के बारे में प्लान की जानकारी देते हुए कहा था कि उसके 5G चिप को बाजार में उतारने में कम से कम 6 साल का समय लग सकता है। इसे 2025 तक बाजार में उतारा जा सकता है। ऐसे में कंपनी किसी अन्य इक्वीपमेंट मैन्युफैक्चरर से अपने इस फोल्डेबल डिवाइस के लिए 5G चिप खरीद सकती है। अब देखना यह है कि Apple का यह फोल्डेबल 5G डिवाइस परफॉर्मेंस और कनेक्टिविटी में कैसा होगा। इसके लिए आपको और हमें भी कम से कम 2020 तक इंतजार करना पड़ सकता है।

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक इस 5G इनेबल्ड फोल्डेबल iPad में 12.9 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। इस 13-15 इंच की स्क्रीन वाले फोल्डेबल iPad को मोड़ने के बाद इसकी साइज कितनी होगी। यह डिवाइस 5G सेल्युलर रेडियो को सपोर्ट कर सकता है जिसकी मदद से फास्ट इंटरनेट ब्राउजिंग का लाभ लिया जा सकेगा। फिलहाल कंपनी का एक भी 5G इनेबल्ड डिवाइस बाजार में उपलब्ध नहीं है। जबकि Apple को ग्लोबली चुनौती देने वाली कंपनियों Huawei और Samsung अपने 5G स्मार्टफोन्स पेश कर चुके हैं। जिन्हें जल्द ही व्यवसायिक तौर पर दुनिया भर के देशों में उतारा जा सकेगा।