Follow Us:

सिरमौर के शिलाई में सड़क हादसा, 4 घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

सिरमौर जिला के शिलाई में देवनल के पास एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई है। इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक कार जब देवनल पहुंची तो चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया जिस कारण ये हादसा पेश आया है। स्थानिय लोगों ने घायलों को तुरंत शिलाई अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं,घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारण की जांच शुरू कर दी है।