Follow Us:

‘प्रदेश में बढ़ रही बलात्कार की घटनाएं, जयराम ठाकुर हैं कमजोर शासक’

पी. चंद |

प्रदेश में बढ़ती बलात्कार की घटनाओं पर महिला कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ हर बलात्कार की घटनाये बढ़ रही हैं और सरकार घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने शिमला कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों के खिलाफ विरोध करने के निर्देश दिए।

जैनब चंदेल ने कहा कि एक तरफ सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बाते करती है जबकि दूसरी तरफ बेटियां स्कूलों में भी सुरक्षित नहीं हैं। स्कूल जाने के लिए बसें नहीं हैं और सरकार नाम की चीज ही नहीं है। वहीं, कांग्रेस अध्य़क्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भी प्रदेश की कानून व्यवस्था पर प्रदेश के मुख्यमंत्री को कमजोर शासक करार दिया है और कहा है कि अपराध तभी बढ़ता है जब शासक की प्रशासन पर पकड़ कमजोर होती है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत बहुत ख़राब है।

कांग्रेस के बयानों पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था उतनी ख़राब नहीं है जितना विपक्ष हमलावर हो रहा है। हिमाचल प्रदेश काफी शांतिप्रिय राज्य है। जब भी इस तरफ की घटनाएं होती है तो लोग आक्रोश में आ जाते हैं। लेकिन फिर भी इस तरफ की घटनायें नहीं होनी चाहिए। सरकार बलात्कार की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठा रही है।