Follow Us:

मंडी की गीता शर्मा के सिर सजा ‘मिस भारत ऑफ हिमाचल’ का ताज

सचिन शर्मा, मंडी |

दिल्ली मे अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन द्वारा ब्यूटी पेजेंट मिस भारत 2019 का आयोजन 6 जुलाई से 12 जुलाई तक किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से 18 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें 3 राउंड हुए, मंडी की गीता शर्मा ने तीनों राउंड में 18 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए मिस भारत ऑफ़ हिमाचल का ख़िताब अपने नाम किया। पेजेंट की थीम इंडिया एमिटी एंड फ्री तिब्बती थी।

गीता ने गवर्नमेंट पोलीटेक्निक्ल से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। गीता के पिता प्राइवेट जॉब करते हैं। गीता का सपना बॉलीवुड में काम करना है।