Follow Us:

कांग्रेस ने नव-नियुक्त राज्यपाल को दी बधाई, आचार्य देवव्रत की सराहना की

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने नव नियुक्त राज्यपाल कलराज मिश्र को हिमाचल की कमान संभालने पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने निवर्तमान राज्यपाल आचार्य देवव्रत को कांग्रेस पार्टी की ओर से शुभकामनाएं दी और कहा कि आचार्य देवव्रत की राज्यपाल के तौर पर प्रदेश को दी गई उनकी बेहतर सेवाओं के लिए उन्हें याद रखा जायेगा।