Follow Us:

आचार्य देवव्रत से मिले कांग्रेस नेता, सफ़ल कार्यकाल के लिए दी बधाई

पी. चंद |

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाक़ात की। कांग्रेस नेताओं ने उनके सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर बधाई दी और गुजरात के राज्यपाल बनने पर शुभकामनाएं दी।

ग़ौरतलब है कि राज्यपाल आचार्य देवव्रत 22 जुलाई से गुजरात के राज्यपाल का कार्यभार संभालेंगे। इस दौरान जहां प्रदेश सरकार ने उनके सम्मान के लिए रात्रिभोज का बंदोबस्त किया था, वहीं कांग्रेस ने उन्हें मिलकर बधाई दी है। अपने कार्यकाल में उन्होंने किसानों-बागवानों को हमेशा प्राकृतिक ख़ेती करने पर बल दिया है।