Follow Us:

शीला दीक्षित के निधन से मन व्यथित: जीएस बाली

समाचार फर्स्ट डेस्क |

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर पूर्व मंत्री जीएस बाली ने दुख व्यक्त किया है। जीएस बाली ने कहा कि उनके साथ मेरे व्यक्तिगत रिश्ते थे। मुझे उनके साथ काम करने का कई बार मौका मिला। शीला दीक्षित कांग्रेस पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता थी।

पूर्व मंत्री ने कहा कि उनके निधन से पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई संभव नहीं है।अब जब वो हमारे बीच नहीं रही तो हम सभी को उनके बताये रास्ते पर चलने की कोशिश करनी चाहिये। शीला दीक्षित अपने विकास कार्यों के लिये हमेशा जानी जायेगी। उनके कार्यकाल में दिल्ली में विकास के नये आयाम गढ़े गये।