Follow Us:

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर CM जयराम ठाकुर ने जताया शोक

पी. चंद |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर दुख व्यक्त किया है, जिनका शनिवार सायं निधन हो गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास के लिए शीला दीक्षित के योगदान को लोगों द्वारा हमेशा याद किया जाएगा। जयराम ठाकुर ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है।

CM ने किया हिमाचली सैनिक की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सेना के जवान साहिल कुमार की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया है, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर में एक आतंकवादी हमले के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया है।  24 वर्षीय साहिल कुमार किन्नौर जिले के नांसपो गांव का निवासी थे। शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को अपने संदेश में, मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के साथ अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।