Follow Us:

बिलासपुर में होगी BJP महिला मोर्चा की बैठक, उपचुनावों को लेकर बनाई जाएगी रणनीति: धनेश्वरी ठाकुर

पी. चंद |

प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर की अध्यक्षता में शनिवार को बिलासपुर में बैठक रखी गई है। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। वहीं, उपचुनावों को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी। इस बारे में जानकारी देते हुए महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने बताया कि बैठक 27 जुलाई को होगी।

उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की बैठक शाम 6 बजे होगी। जबकि 27 जुलाई को प्रदेश पदाधिकारियों के अतिरिक्त स्थाई आमंत्रित, विशेष आमंत्रित सदस्य, जिला के अध्यक्षों व जिलों के सदस्यता अभियान प्रभारियों की बैठक सुबह 11 बजे नजदीक सर्कट हाउस बिलासपुर में होगी।

बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सती और बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा भी विशेष रूप से शिरकत करेंगे। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बैठक  में बीजेपी सदस्यता अभियान पर्व को गति देने को लेकर भी चर्चा होगी। इसी के साथ कमल वाहिनी की भी समीक्षा की जाएगी। महिलाओं को महिला मोर्चा में जोड़ने के लिए और डिजीटल सदस्य बनाने के लिए भी बैठक में दिशानिर्देश दिए जाएंगे।