Follow Us:

कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सेना के शौर्य को नमन: अनुराग ठाकुर

नवनीत बत्ता |

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगाठ पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रधासुमन अर्पित किए। अनुराग ठाकुर ने कहा विजय दिवस को भारतीय सेना के शौर्य का प्रतीक बताया है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि विजय दिवस हमारे वीर जवानों की अदम्य साहस और शौर्य की गौरवगाथा है।आज का दिन 1999 का वह दिन याद दिलाता है जब पाकिस्तानी सेना नापाक इरादे लेकर भारतीय सीमा में दाख़िल हुई थी,और हमारे जवानों ने उस मुश्किल घड़ी में  पाकिस्तानी सेना को करारा जवाब देते हुए उन्हें पीछे खदेड़ दिया।देश के विभिन्न प्रांतों के सैनिकों के साथ हिमाचल के जवानों ने भी इस कारगिल युद्ध में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और मां भारती की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति दे दी।

इस लड़ाई में हिमाचल के अमर सपूत परमवीर चक्र विजेता स्व.कैप्टन विक्रम बत्रा और संजय कुमार ने अदभुद पराक्रम का परिचय देते हुए देश और दुनिया में वीरभूमि हिमाचल प्रदेश का मान बढ़ाया।देश कैप्टन सौरभ कालिया की शहादत को कभी नहीं भूल सकता।मैं उन सभी जवानों को नमन करता हूँ जिन्होंने देश रक्षा में अपने प्राण देकर भारत को विजय दिवस मनाने का अवसर दिया।सभी देशवासियों को 20 वें कारगिल विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। अनुराग ने कहा कि भारतीय सेना देश का गौरव है और जब भी देश को ज़रूरत पड़ी है हमारे जवानों ने अपना लहू बहा कर देश की रक्षा की है।

कारगिल की लड़ाई के दौरान जब हमारे वीर जवान भारत मां की रक्षा के लिए अपनी जान पर खेल रहे थे। उस समय सैनिकों की हौसला अफजाई के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रेम कुमार धूमल और ठाकुर गुलाब सिंह सीमा पर मौजूद थे।