Follow Us:

लाहौल के फुडा में नाले में गिरी बोलेरो, महिला की मौत-3 घायल

गौरव, कुल्लू |

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के फुडा नाले में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें एक महिला की मौत हो गई है और परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए है। जबकि चालक पूरी तरह से सुरक्षित बताया जा रहा है। हादसा उस समय पेश आया जब पालमपुर कांगड़ा का एक परिवार त्रिलोकीनाथ के दर्शन को जा रहा था कि फुडा नाले के पास उनका वाहन करीब 60 मीटर नीचे जा गिरा।

यह परिवार मनाली से टैक्सी वोलैरो मैक्सी कैब (HP 01K 5653) हायर कर त्रिलोकीनाथ जा रहा था कि रास्ते में फुडा नाले में हादसा पेश आया। जिसमें 27 वर्षीय सीमा शर्मा पत्नी युगल किशोर जिला कांगड़ा पालमपुर ने दम तोड़ दिया जबकि, पति युगल किशोर और बच्चों में 12 वर्षीय आदित्य और 17 वर्षीय अननया हादसे में घायल हो गए हैं। जिनका उपचार केलांग अस्पताल में चल रहा है।