Follow Us:

सुबह सवेरे रिज मैदान पहुंचे CM, अटल की प्रतिमा के लिए जगह का चयन किया

पी. चंद |

स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के लिए जगह का चयन करने मुख्यमंत्री सुबह सवेरे रिज मैदान पहुंचे। अगर कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ तो  शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर के सामने अटल की मूर्ति लगेगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री रहे हैं। उनके देहांत के बाद प्रदेश सरकार ने रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा लगाने का फ़ैसला किया था। जिसको की बीते रोज हुई कैबिनेट की बैठक से भी मंजूर कर लिया गया है। अब जल्द की रिज मैदान पर अटल जी की मूर्ति लगाई जाएगी। गेयटी थिएटर के सामने अटल जी की मूर्ति लगाई जाएगी।