Follow Us:

उन्नाव केस के आरोपियों को फ़ांसी की मांग के लिए यूथ कांग्रेस ने चलाया अभियान

पी. चंद |

यूथ कांग्रेस ने आज राजीव भवन में अपना स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मुनीष ठाकुर ने ध्वजारोहण किया और युंका कार्यकर्ताओं को सामाजिक कुरीतियों से लड़ने की शपथ भी दिलवाई। इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और युंका कार्यकर्ता पौधारोपण भी कर रहे हैं।

मुनीष ठाकुर ने कहा कि आज यूथ कांग्रेस अपना स्थापना दिवस मना रही है। उन्नाव पीड़िता के आरोपियों को फांसी की मांग के लिए आज से युंका कार्यकर्ताओं द्वारा हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया गया है। आने वाले समय मे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ेगी और साथ ही युवाओं की समस्या को लेकर जनांदोलन खड़ा कर लड़ाई लड़ेगा।