Follow Us:

प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कांग्रेस कार्यालय में फहराया तिरंगा

पी. चंद, शिमला |

पूरे देश में 73वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शिमला में कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया और सलामी दी।

इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने समस्त प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दी।