Follow Us:

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में दी अरुण जेटली को श्रद्धांजलि

समाचार फर्स्ट डेस्क |

राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में भाजपा कार्यालय में पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र ने एक महान नेता को खो दिया है, जिन्हें हमेशा पार्टी के साथ-साथ देश के लिए किए गए योगदान के लिए याद किया जाएगा। सांसद राम स्वरूप शर्मा, किशन कपूर, सुरेश कश्यप और राज्य भाजपा प्रमुख सतपाल सत्ती ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।