Follow Us:

राजीव भवन में मनाया गया राठ़ौर का जन्मदिन, नेताओं समेत कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

पी. चंद |

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के जन्मदिवस पर आज प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और हजारों कार्यकर्ताओं गर्मजोशी के साथ स्वागत समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर राठौर का ढोल नगाड़ों और फूलों के गुलदस्तों के साथ नागरिक अभिनंदन किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री समेत कई नेता समारोह में शामिल हुए और कुलदीप सिंह राठौर को शुभकामनाएं दी। कुलदीप सिंह राठौर ने इस अवसर पर उनको जन्मदिन की बधाई देने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो मान सम्मान उन्हें दिया है उसके लिए वह दिल से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया जो प्रदेश के दूर दराज क्षेत्र से विशेष तौर पर यहां आये थे।