Follow Us:

अब शिमला के चौड़ा मैदान में दिखा तेंदुआ, आए दिन तेंदुए के कई मामले आ रहे सामने

पी. चंद, शिमला |

शिमला, राजधानी शिमला में तेंदुए की दहशत जारी है। तेंदुए शिमला शहर के रियायसी इलाकों में देखे जा रहे है। बीती रात हिमाचल विधानसभा की कुछ ही दूरी पर चौड़ा मैदान में तेंदुआ नज़र आया जब एक व्यक्ति गाड़ी लेकर घर जा रहा था। उसी समय किसी ने इस तेंदुए को देखा और मोबाइल से सड़क पर टहलते तेंदुए की वीडियो बना ली।

बता दें कि इससे पहले भी तेंदुओं को न्यू शिमला और कनलोग क्षेत्र में देखा गया है।