Follow Us:

कुल्लू: बस-कार की टक्कर में 2 की मौत, 1 गंभीर

गौरव |

कुल्लू में थलौट के पास चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगम की बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, परिवहन निगम की बस मनाली से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। इस दौरान थलौट के पास सामने से आ रही पर्यटक कार से बस की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें तीन लोग सवार थे और तीनों को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया। इसमें से एक ने नगवाईं अस्पताल और दूसरे ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दम तोड़ दिया। जबकि, तीसरे घायल की हालत गंभीर बनी हुई है और कुल्लू अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

थलौट पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के शिकार तीनों व्यक्ति चंडीगढ़ सेक्टर-12 के रहने वाले हैं और मनाली घूमने आ रहे थे।