Follow Us:

अनुराग ने गिनाया मोदी सरकार के 100 दिन का काम, मंदी के सवाल पर दिया ये जवाब

पी. चंद |

शिमला पहुंचे वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने मोदी सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35 A को जम्मू कश्मीर को हटाना मोदी सरकार के इस कार्यकाल में सबसे बड़ी उपलब्धि रही। इस देश मे दो विधान दो प्रधान नहीं चलेगा। इस निर्णय के बाद ये सिद्ध हो गया है। जिसके लिए भाजपा नेता लंबे समय से संघर्ष करते रहे। लद्दाख को अलग करने से भी इसका लाभ मिलेगा। जेएंडके में युवाओं को 50 हज़ार नौकरियों का प्रावधान किया जाएगा। निवेश लगेगा जिसके व्यापार बढ़ेगा। 1.8 की इकोनॉमी को बढ़ाया गया। बैंकों को मर्ज किया जा रहा है। 100 लाख करोड़ प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि GST को देश में शुरू किया गया। 92 हज़ार करोड़ की राहत इसमें जनता को दी। फेसलेस ऑक्सीसमेन्ट योजनादशहरा से शुरू की जा रही है। पोक्सो एक्ट में मृत्यु दंड का काम मोदी सरकार ने किया। तीन तलाक़ का कानून लाया और राज्यसभा में पूर्ण बहुमत न होने के बावजूद पास करवाया और मुश्लिम महिलाओ को इंसाफ दिलाया। 2022 तक सबको पक्का घर देने के वायदे के साथ 2022 तक 1 करोड़ 95 लाख मकान देंगे। दो वर्ष पूर्व कर दाता 5 करोड़ थे अब 7 करोड़ है। टैक्स अब सरकार के खाते में आ रहा है।

2024 तक हर घर नल और उसमें जल भी जनता को देने वाले है। हिमाचल को भी देश भर के साथ पानी को बचाने के लिए "जन जीवन मिशन" से जोड़ा जाएगा। 8 करोड़ के सिलिंडर 80 लाख महिलाओं को वितरित किए। जल शक्ति अभियान में 1 लाख 57 हज़ार जगहों पर पानी रोकने की कोशिश की। ग्लोबल इंडेक्स में हिमाचल के 152वां नंबर है। पर्यावरण से लड़ने के लिए प्लास्टिक को पूर्णतया बन्द करना है। गाड़ियों में भारत 4 से भारत 6 की तरफ आ रहे है। साथ मे इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन दे रहे हैं। इसके तहत जीएसटी को कम किया गया है। "फ़िट इंडिया मूवमेंट" शुरू किया गया है ताकि लोग स्वस्थ और फ़िट रह सके। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

पीएम मोदी की विदेश नीति के कारण दुनिया भारत के साथ खड़ी है। चंद्रयान 2 भारत की बहुत बड़ी उपलब्धि है। नासा से लेकर दुनिया भर के वैज्ञानिकों ने इसरो की कामयाबी को सराहा है। इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।

धारा 118 पर बोले अनुराग

118 पर पूछे गए सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि इसको लेकर राज्य सरकार को फ़ैसला करना है। हिमाचल में उद्योगों के लिए जमीन आसानी से दी जाती है। इसलिए इसको जेएंडके से नहीं जोड़ा जा सकता है। हिमाचल में रेल और हवाई मार्ग को बढ़ावा देने की ज़रूरत है। इस दिशा में अब धर्मशाला के एयरपोर्ट को बड़ा करने का प्रपोजल बनाया जा रहा है। नगंल, तलवाड़ा ऊना रेल लाइन को आगे बढ़ाया, बिलासपुर भन्नुपल्ली रेल लाइन पर भी काम चल रहा है। ऊना हमीरपुर रेल लाइन का सर्वे भी हो चुका है। हिमाचल सरकार को इसका खाका तैयार करके देना होगा। ताकि हिमाचल के पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।

आर्थिक मंदी के सवाल पर अनुराग का जवाब

देश मे आर्थिक मंदी पर पूछे गए सवाल के जबाव में अनुराग ठाकुर ने कहा कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में ज़्यादा मंदी की मार थी लेकिन सरकार ने उचित कदम उठाए हैं। उनसे अब भारत 4 की गाड़ियों को बन्द नहीं करने का निर्णय है। एफडीआई भी देश मे बढ़ रही है। 5 ट्रिलियन इकोनॉमी भारत बने इस दिशा में कार्य किया जा रहा है