Follow Us:

ऊना: देवर ने भाभी पर ईंट से हमला कर किया लहूलुहान

रविंद्र, ऊना |

थाना बंगाणा के तहत गांव अम्बेहड़ा धीरज में एक महिला ने अपने देवर के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार आशा देवी पत्नी देस राज 45 साल ने शिकायत पत्र देकर कहा कि उसके देवर होशियार सिंह ने 6 सितम्बर  को गाली गलोच की और ईटं का रोडा मारकर घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में महिला को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़िता का मेडिकल ऊना अस्पताल में करवाया जा रहा है। पुलिस ने मामला धारा 325,323,504 IPC में दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।