Follow Us:

उर्मिला मातोंडकर ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, बताई ये वजह

समाचार फर्स्ट डेस्क |

अभिनेत्री से नेता बनीं उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं मुंबई कांग्रेस में बड़े लक्ष्य पर काम करने की बजाय क्षुद्र अंदरूनी राजनीति से लड़ने के लिए पार्टी में निहित स्वार्थों की अनुमति देने से इनकार करती हैं।

गौरतलब है कि मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का जादू नहीं चल पाया था। उनको भाजपा उम्मीदवार गोपाल शेट्टी ने हराया था। इस सीट पर 18 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। इस लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी।