Follow Us:

पूर्व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष जयकिशन शर्मा का निधन

रविंदर, ऊना |

पूर्व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और विधायक हरोली जयकिशन शर्मा का आज मंगलवार को निधन हो गया। जयकिशन शर्मा हरोली के रहने वाले थे। लम्बी बीमारी के चलते आज उनका निधन हो गया। एक सड़क हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गए थे तब से वह व्हील चेयर पर ही थे। उनके निधन से बीजेपी को झटका लगा है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, प्रोफेसर रामकुमार और बीजेपी नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। जयकिशन शर्मा को तबियत बिगड़ने पर जालंधर के निजी अस्पताल में लेकर गए थे लेकिन उनका निधन हो गया। जयकिशन शर्मा हरोली के पूर्व विधायक रहे हैं। जबकि उसके साथ ही उनके पास भाजपा अध्यक्ष की भी कमान रही लेकिन सड़क हादसे ने इनको घर बैठने पर मजबूर कर दिया था। जयकिशन शर्मा 78 वर्ष के थे।