Follow Us:

चंबा: चलती कार पर गिरा पत्थर, 2 घायल

समाचार फर्स्ट |

जिला चंबा के सैन-आनी एनएच-305 पर एक सड़क हादसा पेश आया है। जिसमें एक चलती कार पर पत्थर गिर गया है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसर सैंज-आनी सड़क मार्ग पर लूहरी के पास कोटनाला में चलती कार में एक पत्थर गिर गया, जिसमें 2 लोग घायल हो गए हैं।

बता दें कि लूहरी- झाउंटी के बीच सड़क को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है, जिस कारण पहाड़ी से गिरा पत्थर चलती चट्टान पर गिर पड़ा। पत्थर गिरने कार पूरी तरह चकनाचूर  हो गई है। हादसे में घायल हुए दोनों व्यक्तियों को रामपुर के खनेरी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त कार PCC आनी के पूर्व अध्यक्ष सत्यपाल ठाकुर की बताई जा रही है।