Follow Us:

ग्लोबल इंवेस्टर मीट से पहले मनाली में होने वाली मिनी कॉन्क्लेव गौरव की बात: गोविंद ठाकुर

समाचार फर्स्ट डेस्क |

वन, परिवहन एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि मनाली में 11 सितंबर को आयोजित की जाने वाली हिमाचल प्रदेश ग्लोबल इनवेस्टर्स मीट की मिनी कॉन्क्लेव क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने बताया कि मिनी कनक्लेव का मुख्य फोकस पर्यटन, आयुष, वेलनैस तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्रों पर रहेगा।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार दोपहर सवा एक बजे मिनी कनक्लेव स्थल पर पहुंचेंगे और बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे।

उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर  भी मिनी कनक्लेव को संबोधित करेंगे। मुख्य सचिव डा. श्रीकांत बाल्दी भी मिनी कनक्लेव में भाग लेंगे।