Follow Us:

नवनियुक्त राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पहुंचे शिमला, कल 11 बजे लेंगे पद एवं गोपनीयता की शपथ

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल के नवनियुक्त राज्यपाल शिमला पहुंच गए हैं। बंडारू दत्तात्रेय आज शाम राजभवन में पहुंचे जहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने उनका स्वागत किया। बंडारू दत्तात्रेय  11 सिंतबर सुबह 11 बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ लेगें। मुख्य न्यायाधीश हिमाचल उच्च न्यायालय उनको शपथ दिलाएंगे।

जानिए बंडारू दत्तात्रेय के बारे में….

बंडारू दत्तात्रेय का जन्म वर्ष 1947 को जन्म हैदराबाद, तेलंगाना में हुआ। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की संयुक्त आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रहे।  उन्हें सिकंदराबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 10 वीं, 12 वीं, 13 वीं लोकसभा (1991-2004) और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के केंद्रीय मंत्री के लिए संसद के सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया था। उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद आंध्र प्रदेश से बीएससी की डिग्री ग्रहण की।

1965 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हो गए थे। उन्होंने 1968 से 1989 तक आरएसएस प्रचारक के रूप में काम किया। वह लोक संघ समिति (जयप्रकाश नारायण आंदोलन) के संयुक्त सचिव थे। आपातकाल के दौरान उन्हें जेल भेजा गया था। वह 1980 में बीजेपी में शामिल हो गए। 2014 में उन्हें सिकंदराबाद से 16 वीं लोकसभा में फिर से निर्वाचित किया गया। 2014 से 2017 तक वह केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), श्रम और रोजगार थे।