Follow Us:

ऊना: महिला ने पुलिसकर्मी पर शारीरिक शोषण करने का लगाया आरोप

रविंद्र ऊना |

पुलिस कर्मी पर महिला ने शारीरिक शोषण करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। महिला ने मामले की शिकायत डीएसपी हैडक्वार्टर ऊना अशोक वर्मा को दी है। महिला ने बताया कि पुलिस कर्मी ने वर्ष 2007 में उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबध बनाए। उसका वीडियो और फोटो भी बना लिया गया। पुलिस कर्मी उसे डरा धमकाकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब महिला ने उसके पास जाने से मना किया तो उक्त पुलिस कर्मी उसकी बनाई हुई वीडियो लोगों को दिखाने की धमकी देने लगा।

पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2007 से 2019 तक पुलिस कर्मी का जहां भी तबादला हुआ, वहां बुलाकर वह शारीरिक शोषण करता रह।  8 सितंबर को महिला अपनी बेटी का पुलिस भर्ती पेपर दिलवाने गई हुई थी, तो वहां पर भी उक्त पुलिस कर्मी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।