Follow Us:

ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही पुरानी बसों को बदलने का खाका तैयार: गोविंद सिंह ठाकुर

नवनीत बत्ता |

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कई सालों से चल रही पुरानी बसों को बदलने का खाका तैयार कर लिया गया है। इन पुरानी बसों की जगह जल्द ही नई बसें चलाई जाएंगी। प्रदेश सरकार 200 साधारण बसें और 100 इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगी। इसके लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा सरकार परिवहन निगम में जल्द ही सैंकड़ों पदों पर भर्ती करेगी। यह जानकारी वन, परिवहन, युवा सेवा एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने दी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो पुरानी बसें चलाई जा रही है उनकों मापदंड के आधार पर चलाया जा रहा है। नई बसें आते ही इन पुरानी बसों की जगह नई बसें चलाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग में कंडेक्टर भर्ती के लिए चयन आायोग के माध्यम से इंटरव्यू करवाने के लिए औपचारिकताए पूरी की जा रही हैं। आगामी कुछ माह के भीतर इसके लिए इंटरव्यू होने के बाद कंडक्टरों की भर्ती की जाएगी। परिवहन विभाग में खाली पदों को भरने के लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है। आने वाले समय में प्रदेश के लोगों को यातायात के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सीएम जय राम ठाकुर के नेतृत्व में विभिन्न विभागों में स्थाई रोजगार युवाओं को दे रही है, जिससे बेरोजगार युवाओं को विभिन्न विभागों में नौकरी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग में जल्द सैकड़ों खाली पदों को भर्ती की जाएगी।