Follow Us:

पांवटा साहिब में जिस्मफरोशी का भंडाफोड़, दो लड़कियां रेस्क्यू

नवनीत बत्ता |

पांवटा साहिब में अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां जिला पुलिस की एसआईयू और महिला विंग ने दो लड़कियों को पति पत्नी दलालों सहित जिस्मफरोशी के मामले में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दलाल  महिला और और उसका पति उत्तराखंड के त्यूणी के रहने वाले बताए जा रहें हैं। शहर के कृपालशिला गुरूद्वारा क्षेत्र में पिछले कई महीनों से सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना थी। यहां उत्तराखंड और हरियाणा से भी ग्राहक आते थे। बताया जा रहा है कि इस रैकेट में कुछ और  लड़कियां भी शामिल है।

 यहां चल रहे इस धंधे की पुलिस को पिछले लंबे समय से सूचना थी। सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाया। एक मुखबिर को दलाल के पास पैसे लेकर भेज और दलालों सहित जिस्मफरोशी के धंधे में संलिप्त लड़कियों को पकड़ा। जिस्मफरोशी के दलाल उत्तराखंड निवासी पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है दोनों लड़कियों को वश क्यों का नहान ले जाया गया पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है इस रैकेट में और कौन-कौन लोग सम्मिलित हैं।

जानकारी यह भी मिली है कि ट्यूनी निवासी रैकेट के संचालक पति-पत्नी पहले उत्तराखंड में रैकेट चलाते थे। लेकिन अब पिछले कुछ महीनों से पांवटा साहिब में कृपाल शीला गुरुद्वारे के समीप इन्होंने यह घिनौना काम शुरू किया था। बताया जा रहा है कि इनके पास हिमाचल के अलावा उत्तराखंड और हरियाणा से भी लोग आते थे। आसपास के लोगों ने बताया कि यहां इस तरह के अनैतिक कार्य से उनको काफी परेशानी हो रही थी। पुलिस की कार्रवाई से आस-पड़ोस के लोग खुश नज़र आए।