Follow Us:

जनता के सहयोग से बिलासपुर और स्वारघाट में उच्च अधिकारियों का करेंगे घेराव: रामलाल ठाकुर

सुनिल ठाकुर, बिलासपुर |

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक रामलाल ठाकुर ने मीडिया को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि जनता के सहयोग से बिलासपुर और स्वारघाट में विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों का 15 अक्टूबर के उपरान्त घेराव करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया है कि राजनीतिक इशारों से विधायक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नियमानुसार अधिकारी नहीं पहुंच रहे हैं।

रामलाल ठाकुर ने कहा की जिलाधीश बिलासपुर ने अधिकारियों को विधायक बैठक में जाकर जन समस्याओं का निवारण करने के आदेश  दिए हैं। मगर विडंबना यह है कि कोई भी अधिकारी निर्धारित बैठक स्थल पर नहीं पहुंचता है। अधिकारीयों के इस लापरवाही पूर्ण रवैए से जलकल्याण के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे अधिकारियों की श्री नयना देवी चुनाव क्षेत्र में कोई आवश्यकता नहीं  है जो जानबूझकर विकास के कार्यों को राजनीतिक इशारे पर बाधित करते हैं।