Follow Us:

वीरभद्र सिंह अभी भी IGMC में, नेता विपक्ष पहुंचे हाल जानने

पी. चंद, शिमला |

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दूसरे दिन भी आईजीएमसी में भर्ती हैं। बुधवार को नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री आईजीएमसी पहुंचे और उन्होंने वीरभद्र सिंह का कुशलक्षेम जाना।
 

वीरभद्र सिंह डॉक्टरों की देखरेख में है। डॉक्टरों ने उनक सभी जरूरी टैस्ट की जांच कर ली है। जिनमें से कुछ रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। जबकि जिन जांच की रिपोर्ट आई है वह नॉर्मल बताई जा रही है।