Follow Us:

राजधानी शिमला में झमाझम बरसे मेघ, सड़कों पर वाहनों की थमी रफ्तार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

राजधानी शिमला में आज करीब एक घंटे तक भारी बारिश हुई। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। ऊना जिला मुख्यालय में हल्की बारिश तथा अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश से जलभराव हुआ है। ईसपुर, गगरेट, चिंतपूर्णी में भारी बारिश हुई है। वहीं, नाहन में हल्की बारिश हुई है।

रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में रविवार दोपहर बाद अचानक मौसम बिगड़ने से झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से जहां उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे घास कटाई का कार्य प्रभावित हुआ। वहीं लोगों ने गर्मी से राहत भी पाई।

ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा और कांगड़ा जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं ओलावृष्टि होने का भी पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने 27 सितंबर तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है।

शिमला में जारी बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। सुबह और शाम के समय तापमान में कमी दर्ज हुई है। लोगों ने स्वेटर पहनना शुरू कर दिए हैं। बीते दो दिनों से प्रदेश में मानसून सामान्य हो गया है। सितंबर अंत तक प्रदेश में मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है।