Follow Us:

पार्टी अगर टिकट देगी तो लडूंगा चुनाव: विपिन नेहरिया

मनोज धीमान |

बीजेपी युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष के रूप में तैनात विपिन नेहरिया भगवा राजनीति में कई सालों से सक्रिय हैं। विपिन धर्मशाला से पूर्व  विधायक एवं वर्तमान में कांगड़ा-चंबा लोकसभा के सदस्य किशन कपूर को अपना आदर्श मानते हैं। विपिन नेहरिया ने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं कपूर के आशिर्वाद से हुं। विपिन नेहरिया ने कहा कि स्कूल और कॉलेज के दौर में ही किशन कपूर से प्रभावित होकर उन्होंने राजनीति में आने का मन बना लिया था। और पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी उसे बखूबी निभाया है। जिसके चलते आज उन्हें भारतीय युवा मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

विपिन नेहरिया ने बताया कि नगर निगम के चुनावों में बार्ड नंबर एक फरसेटगंज से बीजेपी के सिंबल से चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें मतदाताओं का भरपूर सहयोग और प्यार मिला था। राजनीति में सक्रिय विपिन नेहरिया समाजसेवा के क्षेत्र में भी आगे रहते हैं। उन्होंने कई गरीब लड़कियों की शादी अपने पैसों से करवाई है। इसके अतिरिक्त कई बेसहारा लोगों के घर बनवाए हैं। विपिन नेहरिया ने कई जनहितैषी कार्य भी किये हैं।

विपिन नेहरिया कहते हैं कि उनके लिए किशन कपूर ही आदर्श हैं। यदि बीजेपी  उन्हें धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से टिकट देती है तो अवश्य चुनाव लड़ेंगे। यदि पार्टी मुझे टिकट नहीं देती है तो मैं आज़ाद चुनाव नहीं लडूंगा। क्योंकि में पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और पार्टी लाइन से हट के कोई भी ऐसा काम नहीं करुंगा जिससे पार्टी को नुकसान उठाना पेड़।