Follow Us:

भारत-पाकिस्तान युद्ध की 54वीं वर्षगांठ पर याद किए गए परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद

सुनिल ठाकुर, बिलासपुर |

1965 में भारत-पाक के मध्य हुए युद्ध में जीत के हीरो रहे परमवीरचक्र विजेता अब्दुल हमीद को बिलासपुर में इस युद्ध की 54वीं वर्षगांठ पर  राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन कर याद किया। इस समारोह में कारगिल युद्ध के हीरो से विख्यात ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर बतौर मुख्यातिथी शिरकत कर  युद्ध में शहादत को प्राप्त सैनिकों वीर नारियों एवं सर्वोच्च युद्ध पदकों से सम्मानित सैनिकों को सम्मानित किया।

बिर्गेडियर खुशाहल सिंह ठाकुर ने 1965 में भारत-पाक के मध्य हुए युद्ध में प्राप्त विजय दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि धारा 370 को हटाने से जम्मू -कश्मीर शांति  प्रगति की ओर अग्रसर है। इसके अलावा ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह ने कहा कि पीओके भारत का अभिन्न अंग है।

इस अवसर पर बिलासपुर में स्थित युद्ध  स्मारक  में एक अमरोह का आयोजन किया गया। जिसमें  वर्ष 1965 में भारत – पाक  के मध्य हुए युद्ध की  जीत की याद को फिर एक बार ताजा कर इस युद्ध में वीरगति को प्राप्त शहीदों को शश्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया। इस समारोह में पूर्व सैन्य अधिकारियों, सैनिकों और डोगरा रजिमेंट के जवानों  के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भाग लिया।