Follow Us:

ऊना: सेना से रिटायर्ड अधिकारी हुआ 1.83 लाख की धोखाधड़ी का शिकार

रविंद्र ऊना |

उपमंडल बंगाणा के तहत थाना कलां में सेना से रिटायर्ड अधिकारी कथित तौर पर धोखाधड़ी का शिकार हुआ है। पीड़ित को 1.83 लाख की धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया है। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस में दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस भी मामले की छानबीन में जुट गई है है। जानकारी के अनुसार पीड़ित रटायर्ड सेना अधिकारी जुल्फी राम ने बताया कि वह थानकलां स्थत पीएनबी एटीम से 10 हजार रुपये निकालने के लिए गए। पैसे निकालने के लिए पूरी प्रक्रिया की, लेकिन अंतिम चरण में एटीम में तकनीकी खराबी दर्शाई गई। जिसके चलते वह अन्य एटीम में चले गए। लेकिन उन्हें 10 हजार रुपये की राशि नहीं मिल पाई।

पीड़ित ने अन्य बैंक एटीम में जाकर पांच-पांच हजार रुपये की दो ट्रांजैक्शन ली। जिसका उन्हें उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज भी आया। लेकिन इसके साथ ही उन्हें पीएनबी बैंक के एटीम में कई बार ट्रांजेक्शन का भी मैसेज फोन पर आया। जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। यहां पर भी उन्हें 10 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। पीड़ित जुल्फी राम ने इसकी शिकायत बैंक प्रबंधन से भी की। वहीं, अब पुलिस प्रशासन से भी न्याय की गुहार लगाई है। ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान न झेलना पड़े।

उन्होंने कहा कि यह खाता उनका पेंशन खाता है। उन्होंने कहा कि उनके खाते में अब कुछ ही राशि शेष बची है। डीएसपी ऊना अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उधर, पीएनबी के बैंक प्रबंधक मनोरंजन कुमार दूबे ने कहा कि इस बारे में उन्हें शिकायत मिली है। जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया है कि सतर्क रहें।