Follow Us:

कांगड़ा: डमटाल में 4 किलोग्राम के करीब भुक्की सहित 1 गिरफ्तार

मनोज धीमान |

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत डमटाल पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। पुलिस ने एक युवक को 3 किलो 700 ग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शशिपाल पुत्र गुरदियाल सिंह निवासी बार्ज नंबर 9 डमटाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की शशिपाल ने अपने घर में नशे का सामान रखा है। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसके घर दबिश दी और तालाशी के दौरान घर से 3 किलो 700 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि नशे की इतनी बड़ी खेप कहां से आई और इसे किसको सप्लाई करना था।