Follow Us:

हिमाचल सहित कई राज्यों में भूकंप, सहमे लोग निकले घरों से बाहर

डेस्क |

उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। दिल्ली एनसीआर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल सहित कई राज्यों में भूकंप के झटकों को लोगों ने महसूस किया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.3 आंकी गई है। पाकिस्तान के जाटलान में भूकंप का केंद्र था।

हालांकि, झटके कुछ सेकंड के लिए ही थे लेकिन भूकंप से सहमे लोग अपने घरों से बाहर दिखाई पड़े। भूकंप के झटके महसूस करने के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।