Follow Us:

शिमलाः पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री समेत भाजपा नेताओं ने साफ़ की देश के नेताओं की मूर्तियां

पी. चंद, शिमला |

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने आज शिमला में मूर्ति सफाई अभियान चलाया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुबह चौड़ा मैदान से डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति से सफाई अभियान शुरू किया। उसके बाद सीटीयू में लाल बहादुर शास्त्री, स्कैंडल पॉइंट में लोकमान्य तिलक और रिज मैदान पर इंदिरा गांधी, डॉ. यसवंत सिंह परमार और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्तियों की सफाई की।

मुख्यमंत्री के साथ पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती समेत कई भाजपा नेताओं ने मूर्तियों की सफ़ाई की।