Follow Us:

सिरमौर: राजगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत, 1 घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के तहत सोलन-नेरीपुल सड़क पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान ट्रक चालक रोहित (24) पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव सनोह ऊना और प्यारेलाल (40) पुत्र संतराम निवासी खासधार डाकघर संदासु तहसील चिडंगांव शिमला के तौर पर की गई है।

हादसे में ट्रक में सवार अजय कुमार पुत्र दौलतराम निवासी ग्राम बरनोह तहसील ऊना गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का सिविल अस्पताल राजगढ़ में उपचार चल रहा है। राजगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसडीएम राजगढ़ नरेश वर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ अस्पताल लाया गया है। जबकि घायल व्यक्ति अजय कुमार का उपचार अस्पताल में निशुल्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को फौरी राहत के रूप में पांच हजार की राशि प्रदान कर दी गई है। जबकि मृतक के परिजनों को उनके पहुंचने पर 20-20 हजार की राशि फौरी राहत के तौर पर दी जाएगी।